PATNA : आज से राजद के सदस्यता अभियान की शुरुआत होनी है. आज राज्य के सभी प्रखंडों में एक साथ सामूहिक सदस्यता अभियान की शुरूआत की जाएगी. इस अभियान की शुरूआत तेजस्वी यादव को करनी है. https://youtu.be/Tf4L6pcQCh8 इस अभियान को लेकर पार्टी ने सारी तैयारी कर ली है. लेकिन तेजस्वी यादव कहां इसको लेकर पार्टी का कोई नेता बोलने को तैयार नहीं है. पार्टी नेताओं तक को पता नहीं कि तेजस्वी इस सदस्यता अभियान की शुरूआत में शामिल होंगे या नहीं. तेजस्वी को लेकर सस्पेंस बरकरार है कि वो आएंगे या नहीं. आपको बता दें कि तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद से ही बिहार की राजनीति से आउट ऑफ फ्रेम हैं. गणेश सम्राट की रिपोर्ट