ब्रेकिंग न्यूज़

दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर

Home / big-news / आरजेडी के पोस्टर से गायब हुए तेज प्रताप, कहीं लालू के दोनों बेटों...

आरजेडी के पोस्टर से गायब हुए तेज प्रताप, कहीं लालू के दोनों बेटों में बढ़ रही राजनीतिक रार वजह तो नहीं?

19-Sep-2019 06:04 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: लालू यादव के परिवार की अंदरूनी खींचतान जग जाहिर है. समय समय पर लालू प्रसाद के दोनों बेटों के अलग- अलग बयान उनके बीच चल रहे आपसी विवाद को साफ तौर पर दिखाते हैं. पार्टी पर अपनी पकड़ बनाने को लेकर दोनों भाईयों में मनमुटाव खुलेआम हैं. ताजा मामला राजधानी पटना में आयोजित आरजेडी के अतिपिछड़ा सम्मेलन का है जहां राष्ट्रीय जनता दल ने बड़ी तामझाम के साथ इस सम्मेलन का आयोजन किया लेकिन मंच और तमाम जगहों पर लगे पोस्टरों में तेज प्रताप गायब दिखे. उन पोस्टरों में तेजस्वी तो दिख रहे हैं लेकिन तेज प्रताप कहीं नहीं दिखे. तेज प्रताप के अचानक राजद के पोस्टरों से गायब होने को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं.

पूर्व एमएलसी आजाद गांधी के राजद में मिलन समारोह को लेकर आयोजित कार्यक्रम में तेज प्रताप तो नहीं ही आए उनकी तस्वीर भी पोस्टरों से गायब हो गयी. कार्यक्रम के दौरान लगाए पोस्टरों में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी तो नजर आ रहे हैं लेकिन तेज प्रताप गायब हैं.

तेजस्वी के दिल्ली से लौटने के बाद तेज प्रताप पार्टी बैठकों से गायब हैं और उन्होंने बड़े पार्टी आयोजनों से भी किनारा कर लिया है.