PATNA : सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग अगले महीने तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा का विज्ञापन निकालेगा. इसमें एक हजार से ज्यादा पदों पर बहाली होगी. इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है. बीएसएससी ने सामान्य प्रशासन विभाग से खाली पदों की लिस्ट मांगी है. बताया जाता है कि 70 पदों की अधियाचना बीएसएससी को मिल भी चुकी है और अन्य रिक्तियों के रोस्टर क्लियरेंस का काम भी चल रहा है. रोस्टर क्लियर होने के एक महीने के अंदर विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा. बीएसएससी सचिव ओम प्रकाश पाल ने बताया कि तृतीय स्नातक स्तरीय परीक्षा की अधियाचना भेजने का जीएडी से अनुरोध किया गया है. जल्द अधियाचना प्राप्त हो जाने की संभावना है. अगले माह विज्ञापन प्रकाशित होगा.