शहीद कमलेश की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पटना एयरपोर्ट नहीं पहुंचा था राज्य सरकार का कोई मंत्री
PATNA : जम्मू कश्मीर सीमा पर तैनात बिहार के सपूत कमलेश का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव बख्तियारपुर स्थित लखनपुरा में किया जाएगा। हाजीपुर सेक्टर में तैनात जवान कमलेश पाकिस्तान की त
✍ Admin
शेयर
PATNA : जम्मू कश्मीर सीमा पर तैनात बिहार के सपूत कमलेश का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव बख्तियारपुर स्थित लखनपुरा में किया जाएगा। हाजीपुर सेक्टर में तैनात जवान कमलेश पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में शहीद हो गए थे। शहीद कमलेश में बीते 24 अगस्त को ही सेना में योगदान दिया था।
केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद आज सुबह शहीद कमलेश के घर जाएंगे। रविशंकर प्रसाद लखनपुरा में शहीद के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
शनिवार की रात शहीद कमलेश का पार्थिव शरीर पटना लाया गया पटना एयरपोर्ट पर शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए बिहार सरकार का कोई भी मंत्री और वरीय अधिकारी एयरपोर्ट नहीं पहुंचा था। अब इस बात की उम्मीद लगाई जा रही है कि बिहार सरकार की तरफ से भी कोई प्रतिनिधि शहीद कमलेश के घर जाएगा।
https://www.youtube.com/watch?v=Xn8yUeP9SMQ&feature=youtu.be