ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू

Home / big-news / राजेन्द्र सेतु पर नहीं चलेंगे भारी वाहन, स्ट्रक्चर में दरार के बाद लिया...

राजेन्द्र सेतु पर नहीं चलेंगे भारी वाहन, स्ट्रक्चर में दरार के बाद लिया गया फैसला

30-Aug-2019 07:38 AM

By 13

PATNA : राजेंद्र पुल के स्ट्रक्चर में लगातार बढ़ रहे दरार को देखते हुए पुल के ऊपर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। हाल के दिनों में पुल के कंक्रीट स्ट्रक्चर में कई जगहों पर दरार देखने को मिली है जिसके बाद भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। पटना के ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने भारी वाहनों के परिचालन पर रोक के लिए हाथीदह थाने को दिशा निर्देश जारी किए हैं। गुरुवार की देर शाम एसडीओ सुमित कुमार ने मोकामा के सीईओ को भारी वाहनों के परिचालन पर रोक को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। राजेंद्र पुल गाड़ियों के अतिरिक्त दबाव के कारण जर्जर स्थिति का सामना कर रहा है। पुल की मरम्मत का काम पहले भी कई बार कराया जा चुका है लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा है।