PATNA:  बड़ी खबर पटना से जहां शहर के अशोक नगर इलाके में सेक्स रैकेट से जुड़े मामले में भोजपुर पुलिस ने पटना पुलिस के साथ बड़ी छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह छापेमारी भोजपुर के एसपी सुशील कुमार के निर्देश पर की गई. इस छापेमारी में चार थानों की पुलिस शामिल थी.