PATNA : बड़ी खबर पटना से जहां मानहानि मामले में राहुल गांधी को जमानत मिल गई है. कोर्ट ने राहुल गांधी को दस हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी है. जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यह उनकी लड़ाई है. उन्होंने कहा कि जिसको दबाया जाएगा और कुचला जाएगा उनके लिए वो खड़े रहेंगे. हालांकि जब मीडिया ने उनके इस्तीफे को लेकर सवाल पूछा तो राहुल गांधी ने चुप्पी साध ली. उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के लिए  उनकी लड़ाई जारी रहेगी. बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने मोदी उपनाम को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था . उसी बयान को लेकर सूबे के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज  कराया था. पटना से राहुल की रिपोर्ट