ब्रेकिंग न्यूज़

बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल

Home / big-news / बीएड कॉलेजों को बड़ा झटका, रद्द होंगे छह हजार एडमिशन

बीएड कॉलेजों को बड़ा झटका, रद्द होंगे छह हजार एडमिशन

13-Sep-2019 11:00 AM

By 3

PATNA : बिहार के कई यूनिवर्सिटी में बीएड में एडमिशन लेने वाले छह हजार छात्र-छात्राओं का दाखिला रद्द होगा. पटना हाईकोर्ट ने इन छात्र-छात्राओं को राहत नहीं देते हुए रजिस्ट्रेशन वैध करार देने की अपील को खारिज कर दिया है. शुरूआती जांच में सिर्फ पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में गलत तरीके से नामांकन लेने वाले छात्रों की संख्या 700 से अधिक बताई जा रही है. वहीं मगध यूनिवर्सिटी में ऐसे स्टूडेंट की संख्या 1000 से अधिक है. इसके साथ ही कई यूनिवर्सिटी में गलत तरीके से नामांकन लिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है. पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी ने जानकारी दी कि बीएड-सीईटी आयोजन की नोडल एजेंसी NOU के लिस्ट से मिलान करने पर गलत तरीके से नामांकन की जानकारी मिली है. बता दें कि राज्य के सभी सरकारी और नजी बीएड कॉलेजों के सत्र 2018-19 में बीएड-सीईटी से ही एडमिशन लेना था, पर कई निजी बीएड कॉलेजों ने NOU के अनुमति पत्र के बिना ही एडमिशन ले लिया, वहीं गलत तरीके से एडमिशन लेने वाले 4 हजार से ज्यादा छात्रों का रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है. जिसे हाईकोर्ट ने वैध करार देने से इंकार कर दिया है, जिसके बाद अब इन छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है. वहीं इस मामले की जांच की जा रही है. जांच में जुटे अधिकारियों का कहना है कि यूनिवर्सिटी की मिलीभगत से फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है.