पटना में नहीं थम रहा क्राइम का सिलसिला, पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बाढ़ में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना पंडारक थाना क्षेत्र के गवासा गांव की है.
बेखौफ अपराधियों ने पूर्व
✍ Admin
शेयर
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बाढ़ में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना पंडारक थाना क्षेत्र के गवासा गांव की है.
बेखौफ अपराधियों ने पूर्व सरपंच को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. मर्डर की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं.
इस घटना के बाद पूर्व सरपंच के घर मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की पुलिस से मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है.