ब्रेकिंग न्यूज़

VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार

Home / big-news / जाधवपुर यूनिवर्सिटी में बाबूल सुप्रियो के साथ धक्का-मुक्की, राज्यपाल का भी घेराव

जाधवपुर यूनिवर्सिटी में बाबूल सुप्रियो के साथ धक्का-मुक्की, राज्यपाल का भी घेराव

20-Sep-2019 08:51 AM

KOLKATA: पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का विरोध हुआ है. कोलकाता के जाधवपुर यूनिवर्सिटी में बाबुल सुप्रियो के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई है. यूनिवर्सिटी में छात्रों ने बाबुल सुप्रियो का जबर्दस्त विरोध किया है.


एक कार्यक्रम में भाग लेने जाधवपुर यूनिवर्सिटी पहुंचे बाबुल सुप्रियो के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए 'बाबुल सुप्रियो वापस जाओ' के नारे लगाए. इस बीच बाबुल सुप्रियो धरने पर बैठ गये जिसके बाद उनके साथ छात्रों ने बदसलूकी भी की.


वहीं जाधवपुर यूनिवर्सिटी में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के साथ धक्का-मुक्की के बाद बचाव करने यूनिवर्सिटी पहुंचे पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनकड़ का भी छात्रों ने घेराव किया. इस मामले पर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने राज्यपाल को आड़े हाथों लिया है.


TMC ने कहा, ’राज्यपाल राज्य में संविधान के संरक्षक हैं. वह निर्वाचित सरकार को बिना बताए बीजेपी नेता का बचाव करने चले गए. यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और चौंकाने वाला है.’ पार्टी ने कहा, ’सीएम ममता बनर्जी ने राज्यपाल से यूनिवर्सिटी नहीं जाने का अनुरोध भी कियाबावजूद राज्यपाल वहां चले गए.