राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद ने जारी कर दी अधिसूचना, मिट गया धारा 370 का नामोनिशान
DESK : कश्मीर से धारा 370 हटाने की कवायद में आखिरी औपचारिक फैसला भी ले लिया गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद ने धारा 370 समाप्त करने की अधिसूचना जारी कर दी है. राष्ट्रपति भवन की ओर से ये अधिसूचना जारी
✍ Admin
शेयर
DESK : कश्मीर से धारा 370 हटाने की कवायद में आखिरी औपचारिक फैसला भी ले लिया गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद ने धारा 370 समाप्त करने की अधिसूचना जारी कर दी है. राष्ट्रपति भवन की ओर से ये अधिसूचना जारी हो गयी. यानि 370 के ताबूत में आखिरी कील भी ठोक दी गयी.
6 अगस्त से ही हटा धारा 370
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 6 अगस्त के प्रभाव से ही ये फैसला अमल में आयेगा. राष्ट्रपति की अधिसूचना जारी होने के बाद वो सारे फैसले अमल में आ गये जो केंद्र सरकार ने लिया है. यानि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटायी गयी और जम्मू-कश्मीर के साथ साथ लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया. केंद्र के इस फैसले को राज्यसभा और लोकसभा पास कर चुकी है. लेकिन इस पर आखिरी मुहर राष्ट्रपति की ही लगनी थी.