ARA : पुलिस ने मलय सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मलय सिंह हत्या कांड के मुख्य आरोपी बैजनाथ राय को कोईलवर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि पिछली लोकसभा चुनाव के वोटिंग के दिन कोईलवर थाना के राजापुर गांव में बीजेपी लीडर मलय सिंह की रायफल के बट से मार और पीट-पीट हत्या कर दी गई थी. पुलिस इस मामले में काफी दिनों से मुख्य बैजनाथ राय की तलाश कर रही थी. आखिरकार पुलिस को बैजनाथ को गिरफ्तार करने में सफलता मिल ही गई.