PATNA : इस वक्त की ताजा खबर पटना से आ रही है जहां राजभवन परिसर की सुरक्षा में तैनात सिपाही लापता है। 16 जुलाई को सिपाही अशोक पासवान राजभवन परिसर में ड्यूटी देने के लिए निकला था लेकिन तब से उसकी कोई खोज खबर नहीं है। परिजनों ने सिपाही अशोक पासवान के लापता होने की कंप्लेन पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज कराई है।परिजनों के मुताबिक 16 जुलाई को अशोक पासवान राजभवन परिसर की सुरक्षा में ड्यूटी देने के लिए निकले थे लेकिन वापस घर नहीं लौटे। सिपाही अशोक पासवान की गुमशुदगी को तकरीबन दो हफ्ते होने को हैं। बुद्धा कॉलोनी थाने में 24 जुलाई को इस संबंध में शिकायत दर्ज की गई है। पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट