PATNA: बड़ी खबर पटना से जहां अवमानना मामले में पेशी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना पहुंच चुके हैं. इस दौरान राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर कांग्रेस समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई है. ये झड़प पटना एयरपोर्ट पर स्टेट  हैंगर में हुई जहां कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी से मिलने को लेकर बेताब थे. बताया जा रहा है कि राहुल के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी थी और इस दौरान कार्यकर्ता राहुल के स्वागत में उन्हें गुलदस्ता पेश कर रहे थे. गुलदस्ता देने के दौरान ही कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प हो गई. पटना से राजन की रिपोर्ट