ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / big-news / दो दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति पुतिन के साथ...

दो दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति पुतिन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

04-Sep-2019 07:41 AM

By 13

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस दौरे पर व्लादिवोस्तोक पहुंच गये हैं. रूस पहुंचने पर पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ. एयरपोर्ट पर ही पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद रूस में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने भी पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया.बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे. अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी इस्टर्न इकोनॉमिक फोरम और दोनों देशों के बीच 20वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे. आपको बता दें कि पीएम मोदी इस्टर्न इकोनोमिक फोरम के चीफ गेस्ट हैं. रूस की यात्रा पर जाने से पहले पीएम मोदी ने कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने रूस और भारत के मजबूर रिश्तों का जिक्र किया. पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, ‘मैं अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों तथा आपसी हितों से संबंधित क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के सभी आयामों पर चर्चा को लेकर आशान्वित हूं.’ पीएम मोदी का ये दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने के बाद इस मसले पर पाकिस्तान पूरे दुनिया में अलग-थलग पड़ चुका है. रूस पहले ही इसे भारत का आंतरिक मामला बताकर पाकिस्तान को आईना दिखा चुका है.