ब्रेकिंग न्यूज़

पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक

Home / big-news / विदेश दौरे से लौटे पीएम मोदी सीधे पहुंचे अरुण जेटली के घर, परिवार...

विदेश दौरे से लौटे पीएम मोदी सीधे पहुंचे अरुण जेटली के घर, परिवार वालों से हुई भावुक मुलाकात

27-Aug-2019 12:57 PM

By 13

DELHI : विदेश दौरे से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे अपने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली के घर पहुंचे. अरुण जेटली के घर पर पहले से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेटली के परिजनों से मुलाकात के दौरान बेहद भावुक नजर आए. विदेश दौरे पर गए पीएम मोदी ने अरुण जेटली के निधन के बाद भावनात्मक शोक संदेश में अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थीं. आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद 23 अगस्त को निधन हो गया था. जब उनका निधन हुआ तो प्रधानमंत्री मोदी देश से बाहर थे. पीएम मोदी ने UAE से फोन पर अरुण जेटली के परिवार वालों से बात की थी. पीएम मोदी ने अरुण जेटली की पत्नी संगीता और उनके बेटे रोशन से बात की और संवेदना जाहिर की थी. जेटली के परिवार ने पीएम से अपील की थी कि उन्हें अपना विदेश दौरा रद्द नहीं करना चाहिए. यही कारण रहा कि प्रधानमंत्री तुरंत विदेश दौरे से वापस नहीं आए. UAE के बाद पीएम मोदी जब बहरीन पहुंचे तो उन्होंने अरुण जेटली को याद करते हुए कहा कि 'सपनों को सजाना और सपनों को निभाना ऐसा लंबा सफर जिस दोस्त के साथ पूरा किया, वो दोस्त अरुण जेटली ने आज ही अपना देह छोड़ दिया.' भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मंच पर भावुक हुए और अपने दोस्त को याद किया.