अभी-अभी : वैशाली में पुलिस टीम पर हमला, मौके से भागे पुलिसकर्मी
VAISHALI : इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है वैशाली जिले से जहां पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोला है. बताया जा रहा है कि मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस एक गांव में पहुंची थ
✍ Admin
शेयर करें
VAISHALI : इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है वैशाली जिले से जहां पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोला है. बताया जा रहा है कि मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस एक गांव में पहुंची थी. जहां दर्जनों लोगों ने पुलिस की टीम पर अचानक से हमला बोल दिया.
पूरी घटना वैशाली जिले के भगवानपुर थाना इलाके के बनथु गांव की है. जहां दर्जनभर लोगों ने पुलिस पर हमला किया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार बनथु गांव में मारपीट हुई थी. जिसकी सूचना फोन पर पुलिस को मिली थी. हालांकि बताया जा रहा है कि किसी भी पुलिसवाले को गंभीर चोट नहीं आई है. पुलिस वालों ने घटनास्थल से जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई है.