पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, बंद होगी पुनाईचक चौराहे और हाइकोर्ट मोड़ की क्रॉसिंग
PATNA: पटना को भीषण जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नया तरीका निकाला है. शहर के व्यस्त इलाके बेली रोड पर अब गाड़ियां नहीं रुकेंगी. इनकम टैक्स से आगे कई कट बनेंगे. अब हाईकोर्ट मोड
✍ Admin
शेयर
PATNA: पटना को भीषण जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नया तरीका निकाला है. शहर के व्यस्त इलाके बेली रोड पर अब गाड़ियां नहीं रुकेंगी. इनकम टैक्स से आगे कई कट बनेंगे. अब हाईकोर्ट मोड़ से लोग बोरिंग रोड नहीं जा सकेंगे.
हाइकोर्ट मोड़ पर अब बेली रोड से बोरिंग रोड सीधे वाहनों का जाना नहीं होगा. बोरिंग रोड की ओर जाने वाले वाहन हाइकोर्ट मोड़ से थोड़ा आगे बढ़कर बिहार म्यूजियम के गेट के सामने यू-टर्न लेकर बेली रोड से होते हुए बोरिंग रोड जायेंगे.
वहीं सचिवालय से पुनाईचक और डाकबंगला की ओर जाने वाले वाहन अब सीधे बेली रोड को क्रॉस नहीं करके सूचना भवन के सामने बेली रोड में बने यू-टर्न से घूम कर पुनाईचक या हड़ताली मोड़ होते हुए डाकबंगला की ओर जायेंगे. मंगलवार से ट्रैफिक पुलिस ने इन सभी बदलावों पर काम करना शुरू कर दिया है. ट्रैफिक एसपी अजय कुमार पांडेय ने कहा कि जल्द ही नयी व्यवस्था लागू कर दी जायेगी.