PATNA: बड़ी खबर पटना से जहां नियोजित शिक्षकों के हंगामा मामले में 15 नामजद लोगों के साथ 5 हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ सरकारी काम में दखल देने का आरोप लगाया है. साथ ही पुलिस ने इनके खिलाफ पथराव करने का मामला भी दर्ज कराया है. उधर इस मामले में शिक्षक संघ के प्रेदश अध्यक्ष आनंद कौशल को गिरफ्तार कर लिया गया है. हंगामा करने वालों के खिलाफ गर्दनीबाग थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट