बाईक चेकिंग के दौरान कोतवाली दारोगा ने युवक को पीटा, बेटे के लिए वर्दीधारी से जा टकराई मां
PATNA : शनिवार को पटना के कोतवाली थाने में दिलचस्प नजारा देखने को मिला। एक महिला कोतवाली थाने में घुसकर दारोगा जी को भला बुरा सुनाती रही लेकिन कोई भी उसे रोकने के लिए आगे नहीं आया।
द
✍ Admin
शेयर करें
PATNA : शनिवार को पटना के कोतवाली थाने में दिलचस्प नजारा देखने को मिला। एक महिला कोतवाली थाने में घुसकर दारोगा जी को भला बुरा सुनाती रही लेकिन कोई भी उसे रोकने के लिए आगे नहीं आया।
दरअसल बाइक चेकिंग के दौरान महिला के बेटे को कोतवाली थाने के दारोगा रवि रंजन ने पीट डाला। दारोगा की इस मनमानी पर महिला को गुस्सा आ गया और उसने भी कोतवाली में जमकर हंगामा किया।
लगभग आधे घंटे तक कोतवाली थाने में एक मां अपने बेटे की पिटाई पर गुस्सा जताती रही। दरोगा जी अंदर कोतवाली में छिपे रहे। आखिरकार एक महिला पुलिसकर्मी के साथ कुछ अन्य पुलिस वालों ने महिला को समझा-बुझाकर वहां से रवाना किया।
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट