पटना: मनरेगाकर्मियों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने वाटर कैनन का किया प्रयोग
PATNA: अपनी मांगों को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे मनरेगाकर्मियों ने पुलिस पर पथराव किया है. पथराव में एक पुलिसकर्मी को चोट लगी है. वहीं बचाव में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन
✍ Admin
शेयर
PATNA: अपनी मांगों को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे मनरेगाकर्मियों ने पुलिस पर पथराव किया है. पथराव में एक पुलिसकर्मी को चोट लगी है. वहीं बचाव में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है. आपको बता दें कि मनरेगा मजदूर संगठन के बैनर तले मनरेगाकर्मियों ने अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर जुलूस निकाला है.
मनरेगाकर्मियों ने कारगिल चौक से जुलूस निकाला. जुलूस के जेपी गोलंबर पहुंचने पर पुलिस ने उसे रोक दिया. जहां कर्मियों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया.
मनरेगाकर्मी 100 दिन के बजाय 250 दिन काम देने की मांग कर रहे हैं. मनरेगाकर्मियों के प्रदर्शन के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट