शहीद कमलेश की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, बिहार के जांबाज सपूत के लिए हर आंख दिखी नम
PATNA : जम्मू कश्मीर सीमा पर शहीद हुए बिहार के सपूत कमलेश का अंतिम यात्रा नें जनसैलाब उमड़ पड़ा है। शहीद कमलेश का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक गांव बख्तियारपुर स्थित लखनपुरा पहुंचा ह
✍ Admin
शेयर
PATNA : जम्मू कश्मीर सीमा पर शहीद हुए बिहार के सपूत कमलेश का अंतिम यात्रा नें जनसैलाब उमड़ पड़ा है। शहीद कमलेश का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक गांव बख्तियारपुर स्थित लखनपुरा पहुंचा हजारों की भीड़ वहां पहुंच गई।
शहीद कमलेश जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में शहीद हो गए थे। शहीद कमलेश में बीते 24 अगस्त को ही सेना में योगदान दिया था।
शनिवार की रात शहीद कमलेश का पार्थिव शरीर पटना लाया गया पटना एयरपोर्ट पर शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए बिहार सरकार का कोई भी मंत्री और वरीय अधिकारी एयरपोर्ट नहीं पहुंचा था। लेकिन आज बिहार के इस जांबाज सपूत के लिये हजारों की तादाद में लोग खड़े नजर आए। सबकी आंखे नम थीं लेकिन वीर कमलेश के लिए युवा नारे लगाते रहे।