PATNA : 17 अगस्त से पटना का ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरह से बदल जाएगा. आज मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में आला अधिकारियों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया. बैठक के बाद मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि कई महत्वपूर्ण सड़कों को वन-वे किया जाएगा. ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए NIT के विशेषज्ञों से भी राय ली जा रही है. पटना में कई ट्रैफिक लाइट को हटाई जाएगी. 17 अगस्त से यह काम शुरू हो जाएगा और कुछ ही दिनों में इसका असर पूरे पटना के ट्रैफिक पर दिखाई देगा.