पटना में बिल्डर ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, दूसरी पत्नी के साथ पटना में रहता था बिल्डर
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां बिल्डर ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है.
घटना पाटलिपुत्रा थाना इलाके की है. बताया जाता है कि बिल्डर ने दो शादी कर रखी थी और
✍ Admin
शेयर
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां बिल्डर ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है.
घटना पाटलिपुत्रा थाना इलाके की है. बताया जाता है कि बिल्डर ने दो शादी कर रखी थी और वह पटना में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था. शनिवार को बिल्डर अपनी बेटी और दामाद के घर आया हुआ था, तभी उसकी दूसरी पत्नी वहां आ गई.
पहली पत्नी के आते ही बिल्डर और उसके बीच कहा सुनी हो गई. तभी बिल्डर ने खुद को कमरे में बंद कर के गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर सभी लोग कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गए पर तब तक बिल्डर की मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पटना से राजन की रिपोर्ट