PATNA: राजधानी पटना में पुलिस और प्रशासन की हरसंभव कोशिश के बाद भी मॉब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. मोबाइल चोरी के झूठे आरोप में लोगों ने एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक पुनाईचक इलाके का रहने वाला था. चिरैयाटांड़ के निजी कंपनी के गार्ड समेत चार लोगों पर अधेड़ की पिटाई का आरोप है. मोबाइल चोरी के आरोप पिटाई से बुरी तरह जख्मी व्यक्ति को गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. गांधी मैदान पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट