ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस

Home / big-news / सावधान: पटना में अपनी गाड़ी की सुरक्षा खुद करें, यहां IG, SP और...

सावधान: पटना में अपनी गाड़ी की सुरक्षा खुद करें, यहां IG, SP और MLA की गाड़ी चोरी हो रही है, पुलिस ने चोर पकड़ा पर गाड़ी नहीं मिली

06-Sep-2019 01:24 PM

By 13

PATNA: बस और ट्रेन के यात्री डिब्बों में आपने लिखा देखा होगा-यात्री अपने सामान की सुरक्षा खुद करें. अगर किसी दिन पटना पुलिस से मैसेज मिले कि अपनी गाड़ी की सुरक्षा खुद करें तो हैरान मत होइयेगा. पटना में पुलिस के IG, SP और विधायक की गाड़ी चोरी हो जा रही है. संयोग से वाहन चोरों का गिरोह पकड़ा गया तो ये मामला खुला है. कैसे खुला राज? दरअसल, पटना की कोतवाली थाना पुलिस को वाहन चोरों के एक गिरोह के जमा होने की खबर मिली थी. पुलिस ने वहां दबिश दी तो तीन चोर गिरफ्तार हुए. उनसे मिली जानकारी के आधार पर कई जगहों पर छापेमारी हुई और फिर पटना से लेकर कोईलवर और भोजपुर में कई जगहों पर छापे पड़े. कुल 6 चोर गिरफ्तार हुए जिनके पास से पांच बोलेरो, एक स्कूटी, तीन नंबर प्लेट, तीन मीडिया प्लेयर और हथियार बरामद हुए. पुलिस ने अपना तरीका आजमाया को कुछ चौंकाने वाले राज भी खुले. IG, SP और MLA की गाड़ी भी चोरी हुई थी चोरों के इसी गिरोह ने पटना से एक आई जी और विधायक जी की गाड़ी कुछ दिन पहले ही चुरायी थी. पिछले साल एक एस पी साहब की गाड़ी भी इन्हीं चोरों ने उड़ायी थी. कथित चोर तो पकड़े गये लेकिन तीनों की गाड़ियों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है. पुलिस के मुताबिक इसी गिरोह ने अब तक 60 चारपहिया और 20 दोपहिया गाड़ियां चुरायी है. पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का जाल कई राज्यों में फैला है. मंदिरों में भी चोरी करता था ये गिरोह चोरों के इस गिरोह के पास से मंदिरों की पांच दानपेटियां भी बरामद हुई है. पुलिस पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह ने हाल के दिनों में राजधानी के आधे दर्जन से ज्यादा मंदिरों में चोरी की थी.