PATNA: पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर दानापुर पुलिस ने छापेमारी करते हुए रंगदारी की योजना बना रहे चार बदमाशों को दानापुर बाजार से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बदमाशों के पास से देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विकास, धीरज,राहुल और रजनिया है. आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह भी कबूल किया है. पुलिस ने चारों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार किये गये अपराधी पहले भी रंगदारी और लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं. फिलहाल दानापुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दानापुर से पंकज राज की रिपोर्ट