PATNA : पटना की सड़क पर सरेआम पूर्व डीआईजी अजय वर्मा पर जानलेवा हमला किया गया. बताया जाता है कि बाइकर्स गैंग ने पूर्व डीआईजी पर जानलेवा हमला किया. इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक का नाम सन्नी बताया जा रहा है. पुलिस लगातार पूर्व डीआईजी पर हमला करने वाले लोगों को तलाश कर रही है. इसको लेकर कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है. वीडियो के आधार पर पुलिस बाइकर्स गैंग के लोगों को तलाश रही है. आपको बता दें कि मंगलवार को पूर्व डीआईजी अजय वर्मा पर बाइकर्स गैंग ने बीच सड़क पर सरेआम हमला किया था.अजय वर्मा की पत्नी का आरोप है कि हमले के दौरान पुलिस को लगातार फोन किया गया लेकिन पुलिस ने कोई प्रतिकिया नहीं दी. पटना से राजन की रिपोर्ट