ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर

Home / big-news / राजधानी में DSP के घर सजती थी शराब की महफिल, एक्सक्लूसिव वीडियो से...

राजधानी में DSP के घर सजती थी शराब की महफिल, एक्सक्लूसिव वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा

31-Aug-2019 04:01 PM

By 7

PATNA : इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां पुलिस की कार्रवाई में एक बड़ा खुलासा हुआ है. राजधानी में सीबीआई के डीएसपी के घर शराब की महफिल सजने का बड़ा खुलासा हुआ है. गर्ल्स हॉस्टल में शराबियों की महफिल सजने का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है. फर्स्ट बिहार झारखंड के खबर का असर हुआ है. एसएसपी की ओर से गठित टीम ने गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी कर मामले का पर्दाफाश किया है. https://www.youtube.com/watch?v=W3GCkSRgODE पूरी घटना राजधानी पटना के पीरबहोर थाना इलाके के खजांची रोड की है. जहां दशरथ गली के शशि गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्राओं ने हॉस्टल संचालक के भाई पर शराब पीने का आरोप लगाया है. एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने फौरन छापेमारी कर मौके से दो गार्ड को हिरासत में लिया है हालांकि मुख्य आरोपी हॉस्टल संचालक के भाई अभिषेक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. शराबबंदी के लाख दावों के बीच आए दिन जो खबरें आती हैं वो साबित करती हैं कि दावों और जमीनी हकीकत में कितना फर्क है. जिस गर्ल्स हॉस्टल में शराब की महफिल सज रही थी. दरअसल वो मकान सीबीआई के अधिकारी आर के सिन्हा का है. गर्ल्स हॉस्टल उन्हीं के मकान में किराए के चल रहा था. छात्राओं का आरोप है कि हर रोज हॉस्टल में शराबियों की महफिल सजती है. हॉस्टल संचालक के भाई वहां कई लोगों के साथ मिलकर हर रोज शराब पीते हैं. जिससे वहां रह रहे छात्राओं का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. छात्राओं का कहना है कि यहां पहले भी स्टाफ लोग शराब पीते थे, जिसकी शिकायत करने पर उसे हटा दिया गया था. मगर अब हॉस्टल संचालक के भाई ही यहां शराब पी रहे हैं. पहले भी उन्हें कई बार मना किया गया है, पर वे किसी की नहीं सुनते. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट