आरा में लव, मुंबई में वेडिंग और पटना पहुंचते ही ले गई पुलिस, पढ़िए मोहब्बत की पूरी कहानी
PATNA : पटना एयरपोर्ट के बार आज अचानक अफरा तफरी जैसा माहौल देखने को मिला. एयरपोर्ट से बाहर निकले न्यू कपल को पुलिस पकड़ कर थाने लेकर चली गई.
आरा में लव, मुंबई में वेडिंग</str
✍ Admin
शेयर
PATNA : पटना एयरपोर्ट के बार आज अचानक अफरा तफरी जैसा माहौल देखने को मिला. एयरपोर्ट से बाहर निकले न्यू कपल को पुलिस पकड़ कर थाने लेकर चली गई.
आरा में लव, मुंबई में वेडिंग
न्यू कपल को पुलिस जब थाना ले जाने लगी तो पत्रकारों ने पुलिस से इस बात की जानकारी ली तो पता चला कि दोनों आरा के कोईलवर के रहने वाले हैं. दोनों कोइलवर में रहते हैं दोनों के बीच प्यार हुआ और इन दिनों ने मुंबई भागकर शादी कर ली. दोनों का कहना है कि वो दोनो बालिग हैं लिहाजा उनकी शादी पर कोई आपत्ति नहीं उठा सकता.
पटना लैंड करते ही ले गई पुलिस
पुलिस का कहना है कि कोइलवर थाना में लड़की के अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया है. मामला दर्ज होने की वजह से इन दोनों का थाने ले जाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि हालांकि ये लोग बालिग हैं इसलिए इस मामले में पूछताच कर इनको घर वालों के हवाले कर दिया जाएगा.
पटना से राजन की रिपोर्ट