ARA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है भोजपुर से जहां मगध एक्सप्रेस पर छात्रों ने जमकर पथराव किया है. मिली जानकारी के मुताबिक इंटर के परीक्षा फार्म नहीं भरे जाने को लेकर छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा. पुलिस मौके पर पहुंच कर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है. इस घटना से इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है. बताया जा रहा है कि आरा से थोड़ी ही दूर स्थित बिहिया स्टेशन पर नाराज छात्रों ने पत्थरबाजी की है. बताया जा रहा है कि बिहिया के बिंदेश्वरी दुबे कॉलेज में इंटर का फार्म नहीं भरे जाने को लेकर छात्र भड़क उठे. उसके बाद छात्र कॉलेज के बगल में ही स्टेशन पर जा पहुंचे और वहां जमकर उत्पात मचाया. इस घटना से पुरे स्टेशन परिसर में अफरा तफरी मच गई. हालांकि अभी तक किसी के हताहत की कोई खबर सामने नहीं आई है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी हुई है. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट