रामविलास पासवान के सुरक्षाकर्मियों से बड़ी चूक, विधानसभा पोर्टिको तक हथियार के साथ पहुंचे
PATNA: राज्य सभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद विधानसभा में सर्टिफिकेट लेने आए मंत्री रामविलास पासवान के सुरक्षाकर्मियों से बड़ी चूक देखने को मिली है.
रामविलास पासवान की सुरक्षा मे
✍ Admin
शेयर
PATNA: राज्य सभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद विधानसभा में सर्टिफिकेट लेने आए मंत्री रामविलास पासवान के सुरक्षाकर्मियों से बड़ी चूक देखने को मिली है.
रामविलास पासवान की सुरक्षा में तैनात जवान सदन के मुख्य पोर्टिको में हथियार के साथ पहुंच गए. हालांकि उन्हें जल्दी ही अपनी गलती का एहसास हो गया.
आपको बता दें कि सदन की नियमावली के मुताबिक कोई भी सुरक्षाकर्मी हथियार के साथ सदन पोर्टिको से अंदर प्रवेश नहीं कर सकता है. सदन पोर्टिको से पहले प्रतिबंधित क्षेत्र दर्शाने के लिए व्हाइट लाइन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन रामविलास पासवान के सुरक्षाकर्मी ने नियमावली का ख्याल नहीं रखा.