PATNA:  बड़ी खबर पटना से जहां इंडिगो की फ्लाइट में एक युवक को सिगरेट पीते विमान के कर्मचारियों ने पकड़ा है. बताया जा रहा है कि युवक हजारीबाग का रहने वाला है. फिलहाल युवक को पटना एयरपोर्ट पर प्लेन से नीचे उतार लिया गया है और उसे एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इंडिगो की यह फ्लाइट बंगलुरु से रांची जा रही थी. पटना से राजन की रिपोर्ट