PATNA : इस राखी पटना की महिलाओं को परिवहन विभाग ने तोहफा दिया है. राखी के अवसर पर पटना कि महिलाओं के लिए बस सेवा फ्री की गई है. पटना में चलने वाली परिवहन विभाग की बस पर कल महिलाओं को फ्री में यात्रा कराई जाएगी. पटना से चलने वाली परिवहन विभाग की बस से यात्रा करने वाली महिलाओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. बता दें कि अन्य राज्यों में भी रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को इस तरह की सुविधा मिलती रहती है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट