ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार

Home / big-news / कश्मीर पर राहुल गांधी के बयान को पाकिस्तान कर रहा इस्तेमाल, UN को...

कश्मीर पर राहुल गांधी के बयान को पाकिस्तान कर रहा इस्तेमाल, UN को दिए डोजियर के पहले पन्ने पर छापा कांग्रेस नेता का स्टेटमेंट

10-Sep-2019 03:10 PM

By 9

DESK: कश्मीर को लेकर दिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला के बयान का पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल कर रहा है. पाकिस्तानी मीडिया में दिखाए जा रहे दस्तावेजों से इस बात का खुलासा हुआ है. दरअसल संयुक्त राष्ट्र संघ मानवाधिकार परिषद में भारत के खिलाफ दिए डोजियर के पहले पन्ने पर पाकिस्तान ने कश्मीर पर दिए राहुल गांधी के बयान को दिखाया है. दरअसल कश्मीर के दौरे पर गए राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार की जमकर आलोचना की थी और कहा था कि पिछले बीस दिनों से कश्मीर के लोगों की सारी सुविधाएं सरकार ने बंद कर रखी है. इस बयान का पाकिस्तानी मीडिया ने जमकर इस्तेमाल किया था और इसे अपने पक्ष में बताया था. राहुल गांधी के इस बयान को लेकर बीजेपी ने उनकी काफी आलोचना की थी. बाद में राहुल गांधी ने अपने बयान पर सफाई दी थी और कहा था कि कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा है. पाकिस्तान ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला के बयान को भी दिखाया है जिसमें उमर अब्दुल्ला ने भारत के खिलाफ टिप्पणी की है. बता दें कि UNHRC को दिए दस्तावेज में पाकिस्तान ने इन दोनों नेताओं के बयान को पहले पन्ने पर दिखाया है.