राज्य के एक DSP और दो SDPO को शो कॉज, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
PATNA : गृह विभाग ने राज्य के एक DSP और दो SDPO को शो कॉज जारी करते हुए उनके ऊपर लगे आरोपों पर जवाब मांगा है। गृह विभाग में इन सभी अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए तय समय सीमा के अंदर
✍ Admin
शेयर
PATNA : गृह विभाग ने राज्य के एक DSP और दो SDPO को शो कॉज जारी करते हुए उनके ऊपर लगे आरोपों पर जवाब मांगा है। गृह विभाग में इन सभी अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए तय समय सीमा के अंदर जवाब देने को कहा है।
गृह विभाग ने गौरव पांडे, पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी मुजफ्फरपुर को शो कॉज जारी किया है। जबकि अरुण कुमार दुबे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा समस्तीपुर और सोनपुर के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार शर्मा को भी एक मामले में शो कॉज जारी करते हुए जवाब मांगा है।