NMC बिल के विरोध में डॉक्टरों का आंदोलन जारी, PMCH में जूनियर डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार, IGIMS में भी हड़ताल
PATNA: NMC बिल का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिल के विरोध में डॉक्टरों का आंदोलन जारी है. एनएमसी बिल को लेकर पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टर कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं.
जूनियर डॉ
✍ Admin
शेयर
PATNA: NMC बिल का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिल के विरोध में डॉक्टरों का आंदोलन जारी है. एनएमसी बिल को लेकर पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टर कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं.
जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी को बंद करवा दिया है. पीएमसीएच में इमरजेंसी और आईसीयू सेवा को छोड़कर सभी सेवाएं बाधित हैं.
उधर आईजीआईएमएस में भी एनएमसी बिल के खिलाफ डॉक्टरों की हड़ताल जारी है. डॉक्टरों ने कहा है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी तो वो काम पर नहीं लौटेंगे. IGIMS में सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू हैं. डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को बेहद परेशानी झेलनी पड़ रही है.
पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट