PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. सचिवालय के संवाद कक्ष में आज शाम 5 बजे नीतीश कैबिनेट की बैठक होगी. आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है. इस बैठक में डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत कई मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे. बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी और कई अहम फैसले लिये जाएंगे. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट