नवादा: झारखंड ले जाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पीड़ित को जान से मारने की दी धमकी, आरोपी फरार
NAWADA: बड़ी ख़बर नवादा से है, जहां नरहट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आई है. आरोपी युवक नाबालिग को झारखंड ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
ब
✍ Admin
शेयर
NAWADA: बड़ी ख़बर नवादा से है, जहां नरहट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आई है. आरोपी युवक नाबालिग को झारखंड ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
बताया जा रहा है कि शौच के लिए गई लड़की को बदमाश गाड़ी में जबरदस्ती बैठाकर झारखंड ले गया. कोडरमा के एक होटल में लड़के ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया फिर वापस गांव लाकर छोड़ दिया.
आरोपी लड़के ने मुंह खोलने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़ित लड़की के पिता ने थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के रहने वाले महेन्द्र सिंह के बेटे रोहित कुमार को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कराया है.
नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट