पुलिस कस्टडी में जेडीयू नेता की मौत पर नाराज हैं नीतीश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी
PATNA : अपने ही गृह जिले में अपनी ही पार्टी के नेता की मौत पुलिस कस्टडी में होने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खासे नाराज हैं। गुरुवार देर शाम नगरनौसा थाने की पुलिस कस्टडी में जेडीयू नेत
✍ Admin
शेयर
PATNA : अपने ही गृह जिले में अपनी ही पार्टी के नेता की मौत पुलिस कस्टडी में होने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खासे नाराज हैं। गुरुवार देर शाम नगरनौसा थाने की पुलिस कस्टडी में जेडीयू नेता गणेश रविदास की मौत हो गई थी। शुरुआत में नगरनौसा पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था लेकिन मामले के तूल पकड़ने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर गाज भी गिर चुकी है।
सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले को लेकर बेहद गंभीर हैं। उन्होंने आला पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई है। कस्टोडियल डेथ को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले भी गंभीर रहे हैं ऊपर से यह मामला उनकी पार्टी के एक महादलित नेता से जुड़ा है।
यह मुख्यमंत्री की नाराजगी का असर है कि तत्काल नगरनौसा थाना प्रभारी और एक दरोगा को सस्पेंड करने के साथ हिरासत में ले लिया गया है। नगरनौसा पुलिस की तरफ से गढ़ी गई आत्महत्या की थ्योरी की हकीकत जानने के लिए एफएसएल की टीम भी थाने पहुंच गई है। आईजी और डीआईजी खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।