ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

Home / big-news / मुजफ्फरपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो किया वायरल

मुजफ्फरपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो किया वायरल

27-Aug-2019 07:36 AM

By 13

MUZFFARPUR: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़ित का वीडियो भी वायरल कर दिया. पीड़ित की मां ने साहेबगंज थाने में मामला दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़ित के बयान पर नावानगर निजामत के रहने वाले मुश्ताक अंसारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई. जिसके बाद साहेबगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कोर्ट में पीड़ित का बयान दर्ज करवाया, आरोपी की कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म की ये घटना करीब 15 दिन पहले की है. लोक लाज के डर से पीड़ित के परिवार ने थाने में मामला दर्ज नहीं कराया. लेकिन घटना के बाद से ही आरोपी पीड़ित को लगातार धमकी दे रहा था. जिसके बाद सोमवार को परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई और पुलिस ने इस पर तुरंत कार्रवाई की. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट