पहली अगस्त से मुश्किल में अनंत सिंह, बाहुबली विधायक का लिया जाएगा वायस सैम्पल
PATNA: मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है. विधायक अनंत सिंह का 1 अगस्त को वॉयस टेस्ट होगा. एएसपी लिपि सिंह ने इस बात की जानकारी दी है.
आपको बता दें कुख्यात
✍ Admin
शेयर
PATNA: मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है. विधायक अनंत सिंह का 1 अगस्त को वॉयस टेस्ट होगा. एएसपी लिपि सिंह ने इस बात की जानकारी दी है.
आपको बता दें कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने को लेकर मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुआ था.
कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने को लेकर मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुआ था. अनंत सिंह को 1 अगस्त को आकर वॉयस सैंपल देना होगा. पुलिस ने पहले ही भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोप में विधायक अनंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर रखा है. अब वायरल ऑडियो की एफएसएल जांच के लिए अनंत सिंह की आवाज का सैंपल लिया जाना है हालांकि विधायक अनंत सिंह फिलहाल पटना से बाहर हैं. सूत्रों की मानें तो चंद दिनों पहले वह अपने गांव जरूर गए थे लेकिन उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है. अब देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस विधायक अनंत सिंह की आवाज का सैंपल कैसे ले पाती है.