अभी-अभी : पटना के कोचिंग में स्टूडेंट का मर्डर, छात्र ने ही छात्र को मारी गोली
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस पस्त नजर आ रही है. इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक निजी कोचिंग में एक स्टूडेंट का मर्डर हो गया है. मिली जानकारी के मुताबि
✍ Admin
शेयर
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस पस्त नजर आ रही है. इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक निजी कोचिंग में एक स्टूडेंट का मर्डर हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक एक छात्र ने ही दूसरे छात्र को गोली मारकर हत्या की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
पूरी वारदात जिले के दानापुर थाना इलाके की है. जहां बीबीगंज में एक निजी कोचिंग में यह बड़ी वारदात हुई है. एक छात्र को दूसरे छात्र ने गोली मारकर मर्डर कर दिया है. बताया जा रहा मृतक छात्र आशीष कुमार नासरीगंज का रहने वाला है. साथ ही उसे गोली मारने वाला आरोपी कुंदन कुमार उसके गांव नासरीगंज का ही रहने वाला बताया जा रहा है.
छात्र की मौत के बाद उसके घर में मातम पसरा है. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने से जख्मी छात्र को इलाज के लिए सगुना मोड़ के पास एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
दानापुर से पंकज की रिपोर्ट