मुंबई को राहत के आसार नहीं, अगले दो घंटों में हो सकती है जबरदस्त बारिश, अबतक 21 की मौत
DESK : महाराष्ट्र में भारी बारिश से जबरदस्त तबाही की खबर है. रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में सिर्फ मंगलवार रात में तीन जगह दीवारें गिरी हैं.
इन तीनों घटनाओं में 21 लोगों की मौत हुई
✍ Admin
शेयर करें
DESK : महाराष्ट्र में भारी बारिश से जबरदस्त तबाही की खबर है. रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में सिर्फ मंगलवार रात में तीन जगह दीवारें गिरी हैं.
इन तीनों घटनाओं में 21 लोगों की मौत हुई है. दीवार गिरने की घटना मलाड ईस्ट, कल्याण और पुणे में हुई है. मलाड ईस्ट में 12 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कल्याण में 3 लोग दीवार की चपेट में आकर मारे गए हैं, पुणे में सिंहगढ़ कॉलेज की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हुई है.
हाई टाइड का अलर्ट
महाराष्ट्र में बारिश से बुरा हाल है. मुंबई-पुणे और आसपास के इलाकों में बारिश की वजह से
कई ट्रेनें और फ्लाइट को रद्द कर दी गई है. इसके साथ ही आज मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट भी जारी किया है.ये घटनाएं आधी रात के आस-पास की हैं. इन हादसों में मरने वाले लोगों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है.