MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कई राज्यों के लिए सिरदर्द बने कुख्यात जीतू टाइगर उर्फ जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है. कुख्यात जीतू टाइगर को घोड़ासहन पुलिस ने नेपाल सीमा के बैरगिनिया से गिरफ्तार किया है. कुख्यात जीतू टाइगर अंतर्राष्ट्रीय सटरकटवा गिरोह का मुख्य सरगना है. जीतू टाइगर को कई राज्यों की पुलिस तालाश रही थी. पटना, मध्यप्रदेश, हरियाणा, कलकत्ता सहित मोतिहारी में जितू पर दर्जनों मामले दर्ज है. जितू कई राज्यों से चोरी किए गए सामान को मोतिहारी के रास्ते ले जा कर नेपाल में खपाता था. मोतिहारी से हिमांंशु की रिपोर्ट