मोतिहारी डीएम की बड़ी कार्रवाई, कार्य मे लापरवाही बरतने वाले दस सीओ का वेतन रोका
MOTIHARI : मोतिहारी डीएम रमन कुमार ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर बड़ी करवाई की है. डीएम ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले दस सीओ के वेतन पर रोक लगा दिया है और इसके साथ
✍ Admin
शेयर
MOTIHARI : मोतिहारी डीएम रमन कुमार ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर बड़ी करवाई की है. डीएम ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले दस सीओ के वेतन पर रोक लगा दिया है और इसके साथ ही जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है.
आरटीपीएस, डीसी बिल समायोजन, पीएफएमएस डाटा इंट्री कार्य, लोक जनशिकायत मामले के निष्पादन में शिथिलता बरतने को डीएम ने यह कार्यवाई की है.
डीएम ने आदापुर, चकिया, अरेराज, पहाड़पुर, रक्सौल, संग्रामपुर, केसरिया, तुरकौलिया, घोड़ासहन, कल्याणपुर सीओ के वेतन पर रोक लगाते हुए अविलंब कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया है.
मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट