मोतिहारी में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही, नदी में फेंके मिले सैकड़ों आधार कार्ड
MOTIHARI: मोतिहारी में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. बनकटवा प्रखंड के निमुइया गांव के पास नदी में सैकड़ों आधार कार्ड फेंके मिले हैं.
नदी में सैकड़ों आधार कार्ड को बहता देखक
✍ Admin
शेयर करें
MOTIHARI: मोतिहारी में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. बनकटवा प्रखंड के निमुइया गांव के पास नदी में सैकड़ों आधार कार्ड फेंके मिले हैं.
नदी में सैकड़ों आधार कार्ड को बहता देखकर लोगों के होश उड़ गए. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आधार कार्ड को पानी से बाहर निकलवाया.
उधर जब डाक अधीक्षक को इस बारे में पता चला तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया. डाक अधीक्षक ने चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है. वहीं डीएम रमन कुमार ने आधार कार्ड के नदी से मिलने को बहुत ही गंभीर मामला बताया है. उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई करने की भी बात कही है.
मोतिहारी से अवनीश की रिपोर्ट