PATNA: एनएमसी बिल के खिलाफ पटना में डॉक्टर्स का विरोध जारी है. इल बिल के विरोध में एम्स के डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. जिससे एम्स में सारी सेवाएं ठप हो गई हैं. इस बिल के विरोध में पटना एम्स के सीनियर ओर जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा भी बंद कर दी है. हड़ताल के कारण पटना एम्स के मरीज बेहाल हैं. उधर पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर भी बिल के विरोध में आज काली पट्टी लगाकर काम कर रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक वो इसका विरोध जारी रखेंगे. PMCH के जूनियर डॉक्टर्स ने कहा कि मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट