PATNA : बिहार के हेरीटेज बिल्डिंग्स के रखरखाव के लिए राज्य सरकार पॉलिसी बनाकर काम करेगी। राज्य के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि सरकार अगले वित्तीय वर्ष से हेरीटेज बिल्डिंग के मेंटेनेंस का जिम्मा उठाएगी। फर्स्ट बिहार झारखंड से बातचीत में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पटना कॉलेज और भागलपुर टीएनबी कॉलेज जैसी हेरिटेज इमारत है खस्ताहाल स्थिति में है लिहाजा इन धरोहरों को बचाने के लिए विभाग मेंटेनेंस पॉलिसी बनाकर काम करेगा। अशोक चौधरी ने कहा है कि नैक ग्रेडिंग की पेंच की वजह से इन इमारतों का मेंटेनेंस ठीक तरीके से नहीं हो पा रहा है। सरकार यह नहीं चाहती है कि हेरिटेज बिल्डिंग को भविष्य में आने वाली पीढ़ी ना देख पाए लिहाजा उन्हें संरक्षित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट