ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा

Home / big-news / महागठबंधन की बैठक के बाद नेताओं ने कहा- हम साथ-साथ हैं, तेजस्वी ने...

महागठबंधन की बैठक के बाद नेताओं ने कहा- हम साथ-साथ हैं, तेजस्वी ने मीडिया से बनाई दूरी

27-Aug-2019 08:47 PM

By 9

PATNA: पूर्व सीएम राबडी देवी के आवास पर हुई महागठबंधन की बैठक में बैठक के दौरान सबकुछ तो ठीक ठाक रहा लेकिन जैसे ही इस बैठक के बारे में मीडिया को जानकारी देने की बात आयी तो तेजस्वी अचानक गायब हो गए. हालांकि बाद में हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने इस बैठक को 'ऑल इज वेल' बताया और कहा कि महागठबंधन के नेता सभी एकजुट हैं. इस बैठक के बाद महागठबंधन में शामिल सभी दलों ने संयुक्त रुप से मीडिया को संबोधित किया और बैठक के दौरान लिए गए फैसलों की जानकारी दी. मीटिंग के बाद मीडिया को जानाकारी देते हुए जीतम राम मांझी ने कहा कि महागठबंधन की बैठक अब हर महीने होगी. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता साथ-साथ मिलकर सड़क पर उतरेंगे और साथ ही आंदोलन करेंगे. बैठक में नियोजित शिक्षकों के मुद्दों को जोर शोर से उठाए जाने को लेकर भी सहमति बनी जबकि राजधानी पटना में अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ भी नीतीश सरकार को घेरने की रणनीति बनायी गयी. जाहिर है इस बैठक का मकसद नीतीश सरकार को एक क्लीयर मैसेज देना था कि वो लोग अभी भी एकजुट हैं. लेकिन महागठबंधन की यह बैठक कुछ राजनीतिक सवालों को भी हवा दे रही है. कांग्रेस महागठबंधन के नेता के तौर पर तेजस्वी को स्वीकारने के पक्ष में नहीं है. खुद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा और पार्टी विधायक शकील खान तेजस्वी यादव को नेता मानने से इनकार कर दिया है. वहीं जीतन राम मांझी पिछले कुछ दिनों से पप्पू यादव के साथ नई राजनीतिक समीकरण बनाते दिख रहे हैं. रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा भी गाहे बगाहे अलग बयान देते हैं. ऐसे में महागठबंध की यह बैठक इस गठबंधन को कितना महफूज रखेगी यह आने वाला समय बताएगा. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट